गांव हरियाबांस में स्वास्थ्य जांच शिविर में ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच करती एफपीएआई की टीम
यमुनानगर। फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया यमुनानगर शाखा द्वारा विश्व स्वास्थ्य दिवस के तहत एक मेगा स्वास्थ्य जांच शिविर गांव हरियाबांस में सरस्वतीशुगर मिल के सहयोग से लगाया गया। जिसके अंतर्गत लगभग 100 लोगों की स्वास्थ्य जांच, 50 लोगों की हीमोग्लोबिन की जांच की गई, 45 लोगों की शुगर व बीपी जांचा गया। साथ ही साथ आंखों की जांच एडवांस आई केयर अस्पताल से डॉ. राघव गुप्ता की टीम सदस्य नितिन भारद्वाज एवं मिनी द्वारा की गई। दांतों की भी जांच श्रीराम डेंटल क्लिनिक से डॉ. कमल एवं डॉ आशा चोपड़ा द्वारा की गई। शिविर जांच के तहत बहुत से लोगों को आंखों में मोतियाबिंद की शिकायत, धुंधला नजर आना इत्यादि पाया गया। उनको आंखों की दवाइयां उनकी समस्या के अनुसार नि:शुल्क दी गई। दांतों से संबंधित बीमारियां जैसे मसूड़ों से बदबू आना खून आना व दांतों में पायरिया पाया गया। अधिकतर लोगों को शुगर व उच्च रक्तचाप जैसी बीमारियों से ग्रसित पाए गए। एफपीएआई शाखा प्रबंधक डॉ. अंजना तलूजा द्वारा लोगों को विश्व स्वास्थ्य दिवस के बारे में भी जागरूक किया गया ताकि लोग समय समय पर अपनी स्वास्थ्य जांच करवाते रहे ताकि वह गंभीर बीमारियों से बच सके। कैंप की व्यवस्था एफपीएआई को यूथ मेंबर वंदना त्यागी व टीम द्वारा की गई।