फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: गुरुकुल खरकाली ने जीती फुटबॉल प्रतियोगिता

Tue, 26 Aug 2025 01:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
गुरुकुल खरकाली में विजेता टीम के साथ स्टाफ।संस्थान - फोटो : mathura
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजसी
विज्ञापन



रादौर। हरियाणा विद्यालय खेल प्रतियोगिता में गुरुकुल खरकाली की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। यह प्रतियोगिता गुरुकुल कुरुक्षेत्र में करवाई गई। जिसमें 14 आयु वर्ग की फुटबॉल प्रतियोगिता में गुरुकुल खरकाली की टीम ने गुरुकुल कुरुक्षेत्र की टीम को हराकर पहला स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के निर्णायक मुकाबले में गुरुकुल कुरुक्षेत्र व गुरुकुल खरकाली की टीम के बीच कांटे की टक्कर हुई। गुरुकुल खरकाली की टीम ने गुरुकुल कुरुक्षेत्र की टीम को 2-1 के अंतर से हराकर मुकाबला अपने नाम किया। प्रतियोगिता जीतकर गुरुकुल खरकाली पहुंचने पर टीम का जोरदार स्वागत किया गया। विजेता टीम के खिलाड़ियों को चेयरमैन डॉ. अमन पंजेटा ने बधाई और आगामी प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें