रादौर। हरियाणा विद्यालय खेल प्रतियोगिता में गुरुकुल खरकाली की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। यह प्रतियोगिता गुरुकुल कुरुक्षेत्र में करवाई गई। जिसमें 14 आयु वर्ग की फुटबॉल प्रतियोगिता में गुरुकुल खरकाली की टीम ने गुरुकुल कुरुक्षेत्र की टीम को हराकर पहला स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिता के निर्णायक मुकाबले में गुरुकुल कुरुक्षेत्र व गुरुकुल खरकाली की टीम के बीच कांटे की टक्कर हुई। गुरुकुल खरकाली की टीम ने गुरुकुल कुरुक्षेत्र की टीम को 2-1 के अंतर से हराकर मुकाबला अपने नाम किया। प्रतियोगिता जीतकर गुरुकुल खरकाली पहुंचने पर टीम का जोरदार स्वागत किया गया। विजेता टीम के खिलाड़ियों को चेयरमैन डॉ. अमन पंजेटा ने बधाई और आगामी प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं।