फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरु रविदास की शिक्षाएं आज भी प्रासंगिक : जैन दास

Mon, 02 Mar 2026 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
गुरु रविदास मंदिर चाहड़ों में संत जैन दास महाराज के साथ लोग। स्वयं
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। चाहड़ों गांव में गांव की सुख-शांति और समृद्धि की कामना को लेकर श्री गुरु रविदास मंदिर परिसर में भव्य सत्संग एवं भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। सत्संग में संत जैन दास महाराज ने गुरु रविदास महाराज के जीवन, उनकी शिक्षाओं और अमृत वाणी का विस्तार से वर्णन किया।
उन्होंने कहा कि गुरु रविदास जी की शिक्षाएं आज भी प्रासंगिक हैं और समाज को समानता, भाईचारे और सद्भाव का मार्ग दिखाती हैं। जिस स्थान पर संत महापुरुषों की वाणी का प्रचार होता है, वह भूमि पवित्र हो जाती है। उन्होंने संगत को सत्संग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए आपसी प्रेम और एकता का संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवर पाल ने भी कार्यक्रम में पहुंचकर गुरु महाराज के चरणों में शीश नवाया और आशीर्वाद लिया। संगत की ओर से कंवर पाल का पटका पहनाकर सम्मान किया गया। अंत में गुरु महाराज की आरती की गई और श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया गया। कार्यक्रम में राजपाल, कर्मचंद रटौली, अंकित कुमार, सुखदेव, सुभाष चाहड़ों, मिस राम, जगदीश महरमपुर, विक्रम कुमार, अक्षित और जशन सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें