फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सनातन धर्म जीवन जीने की पद्धति : उदयवीर

Mon, 02 Mar 2026 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
गांव मिल्कड़ा में आयोजित हिंदू सम्मेलन में मौजूद लोग। आयोजक। 
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

व्यासपुर। खंड के गांव मिल्कड़ा में आयोजित विराट हिंदू सम्मेलन में वक्ताओं ने मानवता, एकता और संगठन का संदेश दिया। कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चारण और दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। मुख्य वक्ता उदयवीर शास्त्री ने कहा कि सनातन धर्म केवल आस्था नहीं, बल्कि जीवन जीने की पद्धति है। युवाओं को अपनी जड़ों से जुड़कर भारतीय संस्कृति की गौरवशाली परंपराओं को समझना चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हमारा धर्म किसी को बांटने की नहीं, बल्कि जोड़ने की शिक्षा देता है। स्वामी संतोषानंद सरस्वती ने कहा कि जब समाज में विघटन की स्थिति उत्पन्न होती है, तब संगठन ही शक्ति का आधार बनता है। हिंदू समाज को आपसी मतभेद भुलाकर राष्ट्र व धर्म की रक्षा के लिए एकजुट होना होगा। पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवर पाल ने सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण को सभी की जिम्मेदारी बताया। सम्मेलन में राजेश्वर शास्त्री, साध्वी अलकनंदा, जिला कार्यवाहक राकेश कुमार, संजय आर्य, मार्केट कमेटी चेयरमैन विपिन सिंगला सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें