फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्म की रक्षा के लिए गुरु जी ने न्योछावर किया सर्वस्व : आत्मा नंद

विज्ञापन
कार्यक्रम के दौरान क्लब के पदाधिकारियों को संबोधित करते मुख्य वक्ता। क्लब
विज्ञापन
जगाधरी। सेक्टर-17 स्थित वरिष्ठ नागरिक क्लब में सोमवार को हिंद की चादर श्री गुरु तेग बहादुर सिंह जी का 350वां शहादत पर्व मनाया गया। इस दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता ज्ञान चंद्र वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। वहीं विशिष्ट अधिवक्ता आत्मा नंद मेहता ने गुरु तेग बहादुर जी के जीवन व धर्म के लिए दी गई उनकी शहादत के बारे में ताया। उन्होंने कहा कि गुरु तेग बहादुर जी ने धर्म की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर किया।
विज्ञापन

वहीं, अधिवक्ता आत्मा नंद मेहता ने बताया कि गुरुवाणी हो या गीता को बार-बार पढ़ने पर, हर बार नई शिक्षा मिलती है, गुरु तेग बहादुर जी ने मानवता व धर्म की रक्षा के लिए जो महान बलिदान दिया वह कभी भुलाया नही जासकता, उनकी शिक्षाओं को आत्मसात कर अपना जीवन सफल बनाना चाहिए। अधिवक्ता ज्ञान चंद्र वर्मा ने कहा कि बलिदान हमें सिखाता है कि हालात चाहे कितने भी विपरीत हो उनका जीवन साहस, करुणा व न्याय का प्रतीक हैं। इस अवसर पर हर्ष देव चौपड़ा, रामपाल, सुदेश कांबोज, दिनेश गर्ग, राजेंद्र वालिया, सुरिंद्र राणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें