ग्राम सभा का मंचन करने पहुंचे विद्यार्थी। स्कूल
प्रतापनगर। पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय गुलाबगढ़ में सोमवार को मॉडल ग्राम सभा का मंचन किया गया। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने ग्राम सभा की विभिन्न भूमिकाओं का निर्वहन किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में गांव के सरपंच गीता राम व उनके साथ गांव के कुछ गणमान्य व्यक्ति पधारे। बच्चों ने उत्साह के साथ आदर्श ग्राम सभा का मंचन किया। ग्राम सभा में छात्र-छात्राओं ने गांव की प्रमुख समस्याओं पर न केवल चर्चा की बल्कि उनके निदान के सुझाव भी दिए। विद्यार्थियों ने बताया कि कैसे अपने गांव को मॉडल, साफ, स्वच्छ बनाया जा सकता है। गांव में पानी बचाने के तरीके, पॉलिथीन के नुकसान व लोगों को स्वस्थ रहने के बारे में भी विस्तार से चर्चा की गई। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से विपिन कौशिक, रेणु एवं वंदना ने सहयोग किया। मुख्य अतिथि व प्राचार्य अशोक कुमार ने छात्रों व छात्रों की भूमिकाओं की प्रशंसा की।
ग्राम सभा का मंचन करने पहुंचे विद्यार्थी। स्कूल