फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: गुरदीप राणा बने क्षत्रिय महासभा के जिलाध्यक्ष

Thu, 27 Jun 2024 06:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा जिला कार्यकारिणी की बैठक जिला अध्यक्ष एडवोकेट नरेंद्र सिंह राणा गोलनी की अध्यक्षता में पंचायत भवन यमुनानगर में हुई। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय अध्यक्ष महेंद्र सिंह तंवर मौजूद रहे। सर्व सम्मति से गुरदीप सिंहको सभा के नए जिलाध्यक्ष का दायित्व दिया गया। कार्यक्रम में राजपूत समाज के सदस्यों ने समाज की विभिन्न समस्या से महेंद्र सिंह तंवर को अवगत कराया।
विज्ञापन

नरेंद्र सिंह राणा ने कहा की वह अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा में वह यमुनानगर के जिलाध्यक्ष 2017 से रहे। अब उन्होंने बड़ा दिल रखते हुए कहा कि जिलाध्यक्ष का पद किसी अन्य को सौंपा जाए , इसके पश्चात महेंद्र सिंह तंवर ने गुरदीप सिंह राणा को यमुनानगर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा का अध्यक्ष नियुक्त करने की घोषणा की। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें