फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: महंतों ने की रिटेनिंग वाल की चौड़ाई बढ़ाने की मांग

Thu, 27 Jun 2024 06:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिलासपुर। महंतों ने सरस्वती अजात आश्रम के पास सरस्वती की चौड़ाई बढ़ाने व रिटेनिंग वाल को आगे तक बढ़ाने के लिए सिंचाई विभाग के एक्सईएन से मां गकी। इसे लेकर वह एक्सईएन से मिले। इन दिनों सिंचाई विभाग सरस्वती हेरिटेज बोर्ड की ओर से सरस्वती नदी पर अजात आश्रम के पास रिटेनिंग वाल बनाई जा रही हैं। पत्थर लगाकर कार्य किया जा रहा हैं।

इसकी चौड़ाई सरस्वती अजात आश्रम के पास कम कर देने व कार्य रोक देने से संत समाज में रोष है। महंत कृष्णानंद सरस्वती, संतोषानंद, जीत कृष्णानंद, सत्यवान, जसवंत सिंह, विकास सेवादारों ने मांग पत्र के माध्यम से कहा कि रिटेनिंग वाल का कार्य अजात आश्रम के झंडे वाली साइड के पास रोक दिया गया है। चौड़ाई भी बहुत कम कर दी गई। इस कारण ज्यादा बारिश होने पर सरस्वती नदी का पानी ऑवरफ्लो होकर सरस्वती अजात आश्रम में कभी भी तबाही मचा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महंतों का कहना है कि उक्त स्थान पर सरस्वती की जमीन काफी खाली पड़ी हुई हैं। इसलिए आश्रम की समस्या को देखते हुए रिटेनिंग वाल को साढौरा रोड पर बने सरस्वती के पुल तक बनाया जाए। झंडे के पास मोड़ पर सरस्वती नदी की चौड़ाई बढ़ाई जाए। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें