फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: चित्रकला प्रतियोगिता में गुंजन को पहला स्थान

Fri, 23 May 2025 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पुरानी सब्जी में अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर प्रकृति के साथ सामंजस्य और सतत विकास कार्यक्रम करवाया गया। इस दौरान भाषण और चित्रकला प्रतियोगिता करवाई गई चित्रकला प्रतियोगिता में गुंजन को प्रथम, सिमरन को द्वितीय और सोनिया को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ।
भाषण प्रतियोगिता में भूमि ने प्रथम, राखी ने द्वितीय और हर्षिता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम डीएफओ सुखपाल कौर के नेतृत्व में हुआ। स्कूल परिसर में पौधरोपण किया गया। इस दौरान हरियाणा जैव विविधता बोर्ड पंचकूला के जिला समन्वयक संजीव कुमार ने बताया कि जैव विविधता के बिना पृथ्वी पर जीवन संभव नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पानी, पेड़-पौधे, कीड़े-मकोड़े, जीव-जंतु यह सभी हमारे पर्यावरण का हिस्सा हैं और उनके बिना मानव जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती है। प्राचार्या अमृतपाल कौर ने प्रकृति का महत्व बताया और विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित किया। इस दौरान प्राचार्य अमृत पाल कौर, डॉ. अनुज गर्ग, सीमा अरोड़ा, रुक्मणि और वन विभाग वन खंड अधिकारी अशोक कुमार, शिवम, अंकित, अभिषेक, रामपाल सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें