फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: अतिथि अध्यापकों ने नियमित करने की उठाई मांग

Tue, 09 Jun 2026 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
भाजपा जिला अध्यक्ष को मांगपत्र सौंपते अतिथि अध्यापक। स्वयं - फोटो : Samvad
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। जिले के अतिथि अध्यापकों ने नियमित करने की मांग को लेकर सेक्टर-17 स्थित भाजपा जिला कार्यालय यमुना कमल में जिलाध्यक्ष राजेश सपरा से मुलाकात की। इस दौरान शिक्षकों ने अपनी मांग रखी और जिलाध्यक्ष को ज्ञापन सौंपा।
प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे संत कुमार ने कहा कि अतिथि अध्यापक काफी समय से निष्ठा व समर्पण से सेवाएं दे रहे हैं। अब सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट के विभिन्न निर्देशों व कानूनी प्रावधानों के अनुसार उनकी सेवाओं को नियमित किया जाना चाहिए। यह मांग वर्षों से लंबित है और सरकार को इस दिशा में सकारात्मक निर्णय लेना चाहिए। शिक्षकों ने अपनी मांगों व समस्याओं से अवगत करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अतिथि प्राध्यापक सोमपाल ने भी सरकार से शीघ्र निर्णय लेने की मांग रखी। राजेश सपरा ने शिक्षकों की समस्याएं सुनी और उन्हें आश्वस्त किया कि वे यह मुद्दा मुख्यमंत्री के समक्ष उठाएंगे। उन्होंने कहा कि शिक्षकों की मांगों और उनकी सेवाओं से वह भलीभांति परिचित हैं तथा उनके हितों की रक्षा के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। इस दौरान नवनीत बाजवा, मीनू गुप्ता, अनुराधा, बलविंद्र कलेर, जितेंद्र अलाहर, भूषण, जगदीप, सोमेश, रोशन, संदीप दड़वा, पलविंद्र सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें