संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। बदमाशों ने किराना स्टोर संचालक की कनपटी पर तमंचा तानकर लूट की वारदात को अंजाम दिया। बाइक सवार बदमाश सात हजार रुपये और स्टोर से देसी घी लूटकर ले गए। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वारदात थाना छप्पर क्षेत्र के तलाकौर रोड पर सबलपुर गांव में हुई।
अंकुश गोयल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शनिवार रात साढ़े नौ बजे वह अपनी दुकान पर बैठा था। इसी बीच बाइक पर दो बदमाश आए और सामान लेने की बात कही। कुछ देर बाद एक युवक ने उसकी कनपटी पर तमंचा तान दिया और लूटपाट शुरू कर दी।
आरोपी गल्ले में रखे सात हजार रुपये तथा दो देसी घी के पैकेट लूटकर ले गए। बदमाशों के जाने के बाद अंकुश ने पुलिस को सूचना दी। एसएचओ थाना छप्पर प्रमोद वालिया ने बताया कि केस दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी गई है।