फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: सिटी बस का 15 साल पुराना वर्कशॉप रूट बंद

Mon, 24 Feb 2025 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। शहर से करीब 15 किलोमीटर दूर व्यासपुर (पुराना नाम बिलासपुर) तक सिटी बस सेवा हो गई है, पर शहर के बीच का 15 साल पुराना सिटी बस का वर्कशॉप रूट बंद है। हालांकि 15 साल बाद जनवरी-2024 में सिटी बस सेवा दोबारा शुरू होने पर अप्रैल व मई में वर्कशॉप-बूड़िया रूट पर सिटी बस चलाई गई, पर दोनों बार कुछ दिन बस चलाने के बाद रूट यात्रियों की कमी बताकर बंद कर दिया गया।

ऐसे में एक ओर शहर के बीच का वर्कशॉप रूट बंद है, वहीं यमुनानगर शहर से 15 किमी दूर व्यासपुर के लिए सिटी बस चल रही है। ये देख वर्कशॉप रूट के क्षेत्रवासी नाराज हैं, जो रूट पर सिटी बस सेवा बहाल करने की मांग कर रहे हैं। उनकी माने तो लगातार सेवा जारी रहे तो सिटी बस को यात्री मिलेंगे।
विज्ञापन

जनवरी में आई पांच इलेक्ट्रिक एसी बसों को 29 जनवरी से सिटी बस सेवा के तौर पर चलाया जा रहा है। इनमें एक बस गत अप्रैल व मई में जगाधरी वर्कशॉप रेलवे स्टेशन से बूड़िया वाया शहीद भगत सिंह चौक रूट पर चलाई गई, पर दोनों बार कुछ दिन में ही रूट पर बस सेवा बंद कर दी गई। इसकी वजह रूट पर सिटी बस को यात्री न मिलने व कम मिलने की बताई गई।
माैजूदा समय में दो सिटी बसें यमुनानगर-जगाधरी रेलवे स्टेशन से जगाधरी बस स्टैंड और तीन सिटी बसें यमुनानगर-जगाधरी रेलवे स्टेशन से व्यासपुर वाया जगाधरी बस स्टैंड रूट पर फेरे लगा रही हैं। दोनों रूटों की बसें महाराणा प्रताप (कमानी) चौक से होकर निकलती है, जहां से एक मार्ग राजकीय आईटीआई, जगाधरी रेलवे वर्कशॉप व जगाधरी वर्कशॉप स्टेशन के लिए निकलता है।
इस वर्कशॉप रूट पर 15 साल पहले तक हरियाणा रोडवेज सिटी बस थी, जो यमुनानगर जगाधरी रेलवे स्टेशन से जगाधरी वर्कशॉप रेलवे स्टेशन तक थी। लेकिन पांचों सिटी बस रूट से किनारा करते हुए महाराणा प्रताप (कमानी) चौक से जगाधरी बस स्टैंड व यमुनानगर जगाधरी रेलवे स्टेशन निकल रही हैं।

सेवा जारी रहने पर बढ़ते यात्री
पूर्व पार्षद नीरज राणा ने कहा कि कुछ दिन ही बस चलाकर वर्कशॉप रूट को यात्रियों की कमी बताकर बंद करना सही नहीं है। चूंकि यात्रियों की संख्या रूट पर सिटी बस सेवा लगातार जारी रहने पर बढ़ती। रूट पर सरकारी आईटीआई है, जहां एक हजार से अधिक विद्यार्थी जगाधरी व यमुनानगर बसस्टैंड से आते-जाते हैं। ऐसे ही जगाधरी रेलवे वर्कशॉप में हजारों कर्मचारी हैं, वहीं साथ में जगाधरी वर्कशॉप रेलवे स्टेशन केे भी सैकड़ों यात्री व स्टाफ हैं, जो रूट से आते-जाते हैं।

ऑटो-रिक्शा से आने-जाने पर मजबूर
कर्मवीर गोंदवाल ने बताया कि सिटी बस सेवा में सिटी के सभी मुख्य रूट कवर करने चाहिएं। वर्कशॉप रूट पर 15 साल पहले तक सिटी बस थी। जनवरी-2024 से दोबारा सिटी बस शुरू होने पर उम्मीद थी कि सबसे पहले वर्कशॉप रूट को कवर किया जाएगा, पर ऐसा नहीं हुआ। दो बार रूट पर सिटी बस चलीं, पर कुछ दिन में ही बंद कर दी गई। आईटीआई, रेलवे वर्कशॉप, स्टेशन, दुकानों व अन्य प्रतिष्ठानों और कॉलोनियों-गांवों के लोगों को ऑटो या रिक्शा से आना-जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन


अभी सिटी बस सेवा के लिए पांच इलेक्ट्रिक एसी बसें हैं। जिन्हें अलग-अलग रूटों पर यात्रियों का रुझान जानने के लिए चलाया जा रहा है। डिपो के कोटे की अन्य बसें भी आनी है, जिनसे सिटी सहित जिले के अधिकांश रूटों को कवर किया जाएगा। - संजय रावल, रोडवेज महाप्रबंधक, यमुनानगर डिपो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें