फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: डंपर से सड़क पर बिखरी बजरी, बाइक सवार गिरे

Tue, 05 Aug 2025 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
जिला जेल समीप सड़क पर फैली बजरी पर गुजरता बाइक सवार। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। माइनिंग जोन से खनन सामग्री लेकर जा रहे डंपर वाहन चालकों के लिए जानलेवा साबित हो रहे हैं। रविवार देर रात रणजीतपुर क्षेत्र से आ रहे डंपर से काफी मात्रा में बजरी जगाधरी-व्यासपुर स्टेट हाईवे पर जिला जेल के पास बिखर गई। बाइक सवार इस बजरी पर अनियंत्रित होकर सड़क पर गिरते रहे। कई बाइक व एक्टिवा सवारों को मामूली चोट भी लगी।
दिनभर अधिकारी सड़क से निकलते रहे, लेकिन किसी ने भी सड़क से हटवाने की जहमत नहीं उठाई। रोजाना सैकड़ों की संख्या में माइनिंग जोन से ट्रक व डंपर रेत, बजरी व पत्थर लेकर व्यासपुर-जगाधरी मार्ग से निकलते हैं। इनमें काफी वाहन ओवरलोड भी होते हैं।
विज्ञापन

जिस कारण पूरी सड़क पर रेत, बजरी बिखरती रहती है। रविवार देर रात भी ऐसा ही हुआ। डंपर से काफी कटी हुई बजरी जिला जेल व दादूपुर-नलवी नहर के बीच में सड़क पर बिखर गई। डंपर चालक तो आगे चला गया, लेकिन वहां से गुजरने वाले वाहन चालकों के लिए मुसीबत खड़ी कर गया। रात में जो भी बाइक सवार वहां से निकले वह सड़क पर बिखरी बजरी पर अनियंत्रित होकर फिसलते रहे।
विज्ञापन

सुबह के समय जिन्होंने अचानक सड़क पर बजरी देखी वह भी खुद को संभाल नहीं पाए। गनीमत यह रही कि व्यासपुर की तरफ से तेज गति से कारें आती हैं और आगे नहर है। यदि तेज गति से आई कोई कार इस बजरी से अनियंत्रित होकर नहर में गिर जाए तो बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें