फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: स्वतंत्रता दिवस समारोह में राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय करेंगे ध्वजारोहण

Fri, 09 Aug 2024 03:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। हर साल की तरह इस बार भी स्वतंत्रता दिवस तेजली खेल परिसर में धूमधाम से मनाया जाएगा। इस बार यह समारोह राज्यस्तरीय होगा। समारोह में हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय मुख्यातिथि होंगे। मुख्यातिथि ध्वजारोहण कर स्वतंत्रता सेनानियों, उनके परिवार, आश्रित, युद्ध वीरांगनाओं के साथ विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर कार्य करने वाले समाज सेवियों, अधिकारियों व कर्मचारियों को सम्मानित करेंगे।
समारोह के लिए प्रशासन तैयारियों में जुट गया है। इसे लेकर वीरवार को डीसी, एडीसी ने अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ तेजली खेल परिसर में तैयारियों का जायजा लिया। डीसी कैप्टन मनोज कुमार ने बताया कि राज्यस्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए तेजली खेल परिसर में विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रिहर्सल की जा रही है। उन्होंने सभी विभागाध्यक्षों को निर्देश दिए कि समारोह की सभी तैयारियां समय रहते पूरी कर लें।
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस समारोह में जिलेभर की दर्जनों सरकारी और निजी शिक्षण संस्थाओं के सैकड़ों विद्यार्थी रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। वहीं दूसरी ओर विद्यार्थियों द्वारा शारीरिक प्रदर्शन पीटी शो व योगासन के प्रदर्शन भी किए जाएंगे। जिला प्रशासन व शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों व शारीरिक कार्यक्रमों भाग लेने वाले विद्यार्थियों से अपील की है कि वे 13 अगस्त को होने वाली फुल ड्रेस रिहर्सल के लिए तेजली खेल परिसर में पहुंचे।
विज्ञापन

एसपी गंगाराम पूनिया ने पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों व मार्च पास्ट में शामिल पुलिस की पुरुष व महिला टुकड़ियों, गृहरक्षी टुकड़ी, स्काउट व गाइड की टुकड़ियों में शामिल सभी से कहा कि वे पूरी वर्दी व पोशाक में अंतिम रिहर्सल में पहुंचे। एडीसी आयुष सिन्हा ने बताया कि जिलास्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम से मनाने के लिए तेजली खेल परिसर में विद्यार्थियों द्वारा तैयारी की जा रही है। अंतिम फुल ड्रेस अंतिम रिहर्सल 13 अगस्त को निर्धारित समय पर होगी। जिसका अवलोकन डीसी करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें