फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: सरकारी स्कूलों ने 10वीं, 12वीं के परीक्षाफल में की बाजीगरी

Sun, 19 May 2024 04:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अभय सिंह
विज्ञापन

जगाधरी। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की ओर से 10वीं, 12वीं का परिणाम जारी करने के बाद विभाग ने जिले के सभी आठ आदर्श संस्कृति विद्यालयों से उनके रिजल्ट की रिपोर्ट मांगी है। अधिकारियों के आदेशों पर सभी स्कूलों ने अपनी रिपोर्ट दे दी है। रिपोर्ट में किसी स्कूल ने अपना परिणाम 80 से कम नहीं बताया है।
यही नहीं जिस स्कूल के 184 में से मात्र 47 विद्यार्थी पास हुए हैं, वह भी अपना परिणाम 90 प्रतिशत बता रहे हैं। स्कूलों की ओर से विभाग को सौंपी रिपोर्ट में आंकड़ों की बाजीगरी दिखाई हुई है। जिले का सीबीएसई दसवीं का परिणाम 86 प्रतिशत और 12वीं 82 प्रतिशत आया है। सरकारी स्कूल परिणाम में निजी की अपेक्षा पिछड़ गए हैं।
विज्ञापन

वहीं सरकारी स्कूलों की माने तो उनका ओवरऑल परिणाम निजी की अपेक्षा बेहतरीन आया है। स्कूलों के रिपोर्ट देने के बाद विभाग ने इसकी समीक्षा में जुट गया है। परिणाम बेहतर बनाने के लिए निदेशालय की ओर से सख्ती की गई थी। ऐसे में परिणाम खराब आने पर स्कूल प्रभारियों से जवाब मांगा जाएगा।
बूड़िया के राजकीय आदर्श संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में 12वीं की परीक्षा में 266 में से 265 परीक्षा में बैठे थे। इनमें से 90 पास हुए , 74 की कंपाटमेंट है और एक विद्यार्थी फेल है। इसी तरह 10वीं में 183 विद्यार्थियों में से मात्र 47 पास हुए। ज117 विद्यार्थियों की कंपार्टमेंट और 19 फेल हुए। इसके बाद भी परिणाम 90 प्रतिशत बताया जा रहा है।
इसी तरह जगाधरी स्कूल के 150 विद्यार्थियों में से 99 पास हुए और 27 की कंपार्टमेंट आई और 24 विद्यार्थी फेल हो गए। परिणाम 84 प्रतिशत बताया जा रहा है। जो कपार्टमेंट को टोटल में गिनकर बनता है। जगाधरी स्कूल के 10वीं के 113 में से 65 विद्यार्थी और 40 कंपार्टमेंट में रहे। आठ विद्यार्थी फेल हो गए और परिणाम 92.92 प्रतिशत दिखाया गया है।
रादौर स्कूल 12वीं के 114 में से 44 विद्यार्थी पास हुए और 37 की कंपार्टमेंट आई। अन्य सभी फेल रहे। इसके बाद भी 71 प्रतिशत बताया जा रहा है। वहीं 10वीं के 103 में से सिर्फ 26 विद्यार्थी ही पास हो पाए और 57 विद्यार्थी रि-अपीयर में हैं। 20 विद्यार्थी फेल हो गए और परिणाम 81 प्रतिशत बताया है। संवाद


छछरौली स्कूल में नहीं कोई फेल

जिले का केवल राजकीय आदर्श संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ऐसा है, जिसका परिणाम उत्तम आया है। वहीं स्कूल की ओर से भी विभाग को जानकारी दी गई है कि 12वीं के 260 में से 215 ने परीक्षा उत्तीर्ण की और 45 रि-अपीयर में रह गए। इसका पास प्रतिशत 82.69 बनता है। वहीं 10वीं के 121 में 108 ने परीक्षा पास की और 13 रि-अपीयर में हैं। अन्य स्कूलों से तुलना की जाए तो यह परिणाम शत प्रतिशत होगा।
विज्ञापन



सीबीएसई का परिणाम आने के बाद सभी स्कूलों से उनके परिणाम की रिपोर्ट मांगी गई थी। स्कूलों ने अपनी रिपोर्ट भेज दी है। किसी स्कूल का परिणाम 80 प्रतिशत से कम नहीं है। अभी स्कूलों से मिली जानकारी की समीक्षा की जा रही है। गलत जानकारी देने वाले स्कूलों से स्पष्टीकरण मांगा जाएगा। - शिव कुमार धीमान, उपजिला शिक्षा अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें