Government of India did not allow Katasraj pilgrimage
- फोटो : Yamuna Nagar
यमुनानगर। पाकिस्तान स्थित प्रसिद्ध श्रीकटासराज तीर्थ यात्रा जाने वाले श्रद्धालुओं को भारत सरकार ने झटका दिया है। यात्रा से एक दिन पहले सरकार ने इस धार्मिक यात्रा की मंजूरी नहीं दी। सोमवार देर रात को यात्रा के संयोजक शिव प्रताप बजाज के पास नई दिल्ली से यात्रा संबंधी सूचना पहुंची।
मंगलवार को उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि कोरोना काल के चलते दो बार की यात्रा रद्द की जा चुकी है। इस बार हमें उम्मीद थी कि भारत और पाकिस्तान सरकार द्वारा यात्रा की इजाजत दी जाएगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। उन्होंने बताया कि इस बार 100 श्रद्धालुओं का एक जत्था जाने के इंतजार में था, लेकिन अब मायूसी हाथ लगी है। यात्रा की मंजूरी नहीं देने की वजह पाकिस्तान में कोरोना महामारी का ज्यादा फैलना और सुरक्षा के हालात ठीक नहीं होना बताया गया है।