हैबतपुर के सरकारी स्कूल का सजा भवन व मैदान। संवाद
व्यासपुर। हैबतपुर गांव के राजकीय उच्च विद्यालय को जिला स्तरीय सीएम सुंदरीकरण पुरस्कार से नवाजा गया। उन्हें शिक्षा विभाग की ओर से 50 हजार रुपये नकद पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी।
इससे पहले ब्लॉक स्तर पर भी विजयी रहने पर इस स्कूल को 50 हजार रुपये पुरस्कार दिया गया था। मुख्याध्यापक नरेश धीमान का कहना है कि इस राशि से स्कूल के सौंदर्य को बढ़ाया जाएगा। हैबतपुर गांव के सरकारी स्कूल को जिला स्तर पर पुरस्कार मिलने से गांववासी और स्टाफ सदस्य खुश हैं। एसएमसी के सदस्यों ने इसके लिए स्टाफ और मुख्याध्यापक को बधाई दी। क्लर्क हरीओम लांबा व मुख्याध्यापक नरेश धीमान ने बताया कि इस उपलब्धि का श्रेय स्टाफ को जाता है। विशेषकर सर्वजीत कौर, राज दुलारी, जगवंत सिंह व रामकुमार का सहयोग सराहनीय रहा। उन्होंने बताया कि पुरस्कार में मिली राशि से बच्चों के डेस्क की मरम्मत कराई जाएगी। इसके अलावा पेंटिंग, गमले, फूल-पौधे व जुरासिक पार्क बनवाया जाएगा।