फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: फैक्ट्री समेत तीन स्थानों से हजारों का सामान चोरी

Sat, 28 Dec 2024 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। चोरों ने फैक्ट्री, रेस्टोरेंट समेत तीन स्थानों को निशाना बनाकर हजारों रुपये का सामान चोरी कर लिया। पुलिस ने तीनों मामलों में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। जैन कॉलोनी निवासी राकेश कुमार ने बताया कि उसकी ताजकपुर रोड पर प्लाईवुड की फैक्ट्री है।
विज्ञापन

वह शाम को फैक्ट्री से काम खत्म करके घर आ गया था। सुबह जब वह फैक्ट्री में गया तो मजदूर ने उसे कहा की फैक्ट्री से एल्यूमीनियम की प्लेट कम है। जांच करने पर फैक्ट्री से एल्यूमीनियम की 20 प्लेट गायब मिली। सदर थाना पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है।
उधर, मॉडल टाउन निवासी विजय मरवाह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका एसपी आवास के सामने ओलाइव के नाम से रेस्टोरेंट है। जो काफी समय से बंद पड़ा हुआ है। चोरों ने उसके रेस्टोरेंट का ताला तोड़कर वहां से पानी की मोटर, बैटरी, इनवर्टर, दो पंखे, बर्तन व अन्य सामान चोरी कर लिया। शहर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें