फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: तीन नलकूपों से हजारों रुपये का सामान चोरी

Tue, 04 Jun 2024 04:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जठलाना। चोरों ने रविवार रात उन्हेड़ी गांव के तीन किसानों के नलकूपों से मोटर चोरी कर ली। इसका किसानों में रोष है। भारतीय किसान संघ के पदाधिकारियों ने पुलिस प्रशासन को चेतावनी दी कि चोरियों पर अंकुश नहीं लगा तो अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू किया जाएगा।
भारतीय किसान संघ के प्रदेश महामंत्री रामबीर सिंह चौहान व गन्ना आयाम प्रमुख प्रताप सिंह खजूरी ने कहा कि मार्च माह से लेकर अब तक जठलाना थाना क्षेत्र के अधीन पड़ने वाले गांवों में काफी किसानों के ट्यूबवेलों से बिजली की मोटर चोरी हो चुकी हैं। इसे किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। बहुत से किसानों ने तो थाने में शिकायत भी दर्ज नहीं कराई। पिछले सप्ताह में ही नागल गांव से किसान कुलदीप सिंह, तेजपाल, बलजीत सिंह, करण सिंह व प्रेमपाल के ट्यूबवेल से मोटर चोरी हुई।
विज्ञापन

खजूरी गांव से किसान मनीष, ओमप्रकाश, सुशील, अजय सिंह, मदन, बंसीलाल, ईशम सिंह, राजवीर व जयपाल के ट्यूबवेल से मोटर चोरी हुई। अब रविवार रात उन्हेड़ी गांव से किसान उज्जवल, कनक सिंह व जसपाल के ट्यूबवेल से मोटर चोरी हुई। एक मोटर की कीमत करीब 25 हजार रुपये से अधिक है। ऐसे में हर किसान को हजारों का नुकसान उठाना पड़ता है।
विज्ञापन

यह मामला एसपी के संज्ञान में भी लाया जा चुका है। इसके बाद भी चोरी की घटनाएं नहीं रुक रही है। आरोप है कि पुलिस प्रशासन मामले में ढिलाई बरत रहा है। तभी चोरों के हौसले बुलंद है। इससे क्षेत्र के किसानों में रोष है। अगर जल्द ऐसी घटनाओं पर अंकुश नहीं लगा तो भारतीय किसान संघ कड़ा रुख अपनाएगा। इसकी जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन की होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें