फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: दुकान से हजारों रुपये का सामान चोरी

Sat, 19 Jul 2025 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। शुगर मिल के पास स्थित स्पेयर पार्ट की दुकान का ताला तोड़कर चोरों ने सामान चोरी कर लिया। थाना शहर पुलिस के मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायत में आनंद कॉलोनी पुराना हमीदा निवासी केसल अली ने बताया कि उसकी रेलवे फाटक शुगर मिल के पास स्पेयर पार्ट की दुकान है। वह 16 जुलाई की रात आठ बजे दुकान बंद करके घर चला गया था। अगले दिन सुबह दुकान पर पहुंचा तो शटर का ताला टूटा मिला। अंदर सामान बिखरा पड़ा था। दुकान से पीतल के बुश, लोहे की रॉड व स्पेयर पार्ट का अन्य सामान गायब था, जिसकी कीमत करीब 30 हजार रुपये है। संवाद
विज्ञापन

बैटरी चोरी के आरोप में दो पर केस
यमुनानगर। जठलाना व रादौर क्षेत्र के गांव पूर्णगढ़ निवासी समय सिंह व गांव बापा निवासी शमशेर अली के ट्रैक्टर से बैटरियां चोरी हो गई। आरोप है कि जब पूर्णगढ़ निवासी समय सिंह व बापा निवासी शमशेर सिंह ने गांव में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की तो अंकित व रोबिन बैटरियां चोरी करके ले जाते हुए मिले। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें