यमुनानगर। स्कूल से घर लौट रही नाबालिग छात्रा से तीन दोस्तों ने छेड़खानी की। शहर थाना पुलिस ने छात्रा की मां की शिकायत पर आरोपी साहिल, अरमान व नईम ढोलिया के खिलाफ पॉक्सो एक्ट तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायत में महिला ने बताया कि उसकी 16 वर्षीय बेटी स्कूल जाती है तो आरोपी उसका पीछा कर उसे परेशान करते है। कई बार आरोपियों को समझाया लेकिन आरोपी अपनी हरकतों से बाज नहीं आए। उसकी लड़की 16 जुलाई को स्कूल से घर लौट रही थी। आरोपियों ने उसे रास्ते में रोक लिया और उसके साथ अश्लील हरकतें की। जब लड़की ने विरोध किया तो जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। संवाद