यमुनानगर। प्रोफेसर कॉलोनी में दर्जी की दुकान में आग लग जाने से काफी सामान जल गया। फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया। पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस का कहना है कि आग का कारण शार्टसर्किट सामने आया है।
उधर दुकान संचालक के मुताबिक एक रात दस बजे दुकान बंद की थी। रात 12 बजे दुकान में आग लगने का पता चला। फायर ब्रिगेडकी मदद से आग पर काबू पाया। उनका कहना है कि दुकान में रखे सभी कपड़े जल गए। आग शार्ट सर्किट की वजह से लगी है। उन्होंने दुकान की बिजली सप्लाई के लिए मंगलवार को ही मैकेनिक बुलाया था और रात को आग लग गई। संवाद