फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: सीएचसी के बाहर महिला से सोने की बाली झपटी

Mon, 14 Sep 2026 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

प्रतापनगर। सीएचसी प्रतापनगर में दवा लेने पहुंची महिला के कान से बाइक सवार दो बदमाश सोने की बाली झपटकर भाग गए। प्रतापनगर थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव भूड़कलां निवासी चरणों देवी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 10 सितंबर को वह दवाई लेने के लिए सीएचसी प्रतापनगर आई थी। वह सीएचसी के बाहर खड़ी थी। इसी दौरान बाइक पर सवार होकर दो युवक वहां पहुंचे। शिकायत के अनुसार बाइक सवार युवकों ने मौका पाकर उसके कान से सोने की बाली झपट ली।
विज्ञापन

अचानक हुई वारदात से महिला घबरा गई और उसने शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर आसपास मौजूद लोग मौके पर एकत्र हो गए और उन्होंने बाइक सवार युवकों का पीछा किया। लोगों ने आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन दोनों युवक बाइक लेकर मौके से भागने में सफल रहे।
विज्ञापन

इसके बाद चरणों देवी ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद घटनास्थल की जांच की और आसपास के लोगों से पूछताछ की। पुलिस प्रवक्ता चमकौर सिंह का कहना है कि सीएचसी और आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जा सके। जल्द ही बदमाश पकड़े जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें