फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: सूने घर का ताला तोड़कर चार लाख के जेवर चोरी

Mon, 14 Sep 2026 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। छछरौली के खेड़े वाली गली, गनौली गेट क्षेत्र में चोरों ने सूने घर को निशाना बनाकर करीब चार लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवर चोरी कर लिए। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
खेड़े वाली गली निवासी बलवंत सेन गुप्ता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह दो सितंबर को परिवार के सदस्यों के साथ किसी काम से घर से बाहर गया था। घर पर कोई मौजूद नहीं था। 12 सितंबर को परिवार के साथ लौटने पर उसने देखा कि घर के दरवाजे पर लगा ताला टूटा हुआ था। अंदर जाकर देखा तो कमरों में सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

घर में रखे सामान की जांच करने पर सोने और चांदी के आभूषण गायब मिले। बलवंत के मुताबिक चोरी हुए जेवरों की कुल कीमत करीब चार लाख रुपये है। उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर आसपास के लोगों से पूछताछ की। पुलिस प्रवक्ता चमकौर सिंह ने बताया कि छछरौली थाना पुलिस चोरों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें