फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: बुजुर्ग महिला के कान से झपटी सोने की बाली

Tue, 09 Sep 2025 03:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। थाना क्षेत्र छछरौली के दयालपुरी मंदिर के पास से दो बाइक सवार युवक 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला से सोने की बाली छीनकर ले गए। महिला रविवार देर शाम बाजार से सामान लेकर लौट रही थी। सूचना पाकर पहुंची छछरौली पुलिस ने आरोपियों की तलाश की, पर उनका सुराग नहीं लगा। पुलिस ने महिला की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


छछरौली के दयालपुरी मंदिर के समीप रहने वाली 65 वर्षीय भूपेंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि रविवार शाम को वह गांव के पास ही बाजार में सामान लेने गई थी। सामान लेने के बाद घर लौटते समय दयालपुरी मंदिर के पास बाइक सवार दो युवकों ने उन्हें (महिला) रोक लिया। इनमें बाइक पर पीछे बैठे युवक ने झपटा मार उनके (महिला) कान से सोने की बाली निकाल ली। शोर मचाने पर आसपास के लोगों को आते देख दोनों युवक बाइक पर मौके से भाग गए। उसने इसकी सूचना पुलिस को दी। जांच अधिकारी गुरमेज सिंह ने बताया कि शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच व आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। जल्द आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे। संवाद
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें