फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला के गले से झपटी सोने की चेन

विज्ञापन
विज्ञापन
सत्संग सुनकर घर लौट रही शहीद कैप्टन निमित आर्य की मां के गले से बाइक सवार दो युवकों ने सोने की चेन झपट ली। चेन झपटने के बाद दोनों युवक फरार हो गए। वारदात को अंजाम शहर की पॉश प्रोफेसर कॉलोनी में देर शाम साढ़े छह बजे दिया गया। पुलिस ने अज्ञात दो युवकों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

प्रोफेसर कॉलोनी निवासी सुशीला आर्य ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह शहीद कैप्टन निमित आर्य की मां है। वह प्रतिदिन मानव कल्याण सत्संग सभा नेहरू पार्क में सत्संग सुनने जाती है। रोज की तरह सोमवार शाम करीब साढ़े छह बजे वह नेहरू पार्क से सत्संग सुनकर पैदल घर लौट रही थी। जब वह प्रॉफेसर कॉलोनी की गली नंबर एक में पहुंची तो पीछे से एक बदमाश आया और उसके गले से सोने की चेन झपट ली। बदमाश अपने साथ जोकि पहले बाइक पर साथा के साथ फरार हो गया। उसने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें