संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। सेक्टर-17 में खेड़ा मंदिर समीप चल रहे 236 घंटे का मां बगलामुखी हवन और श्रीमद् देवी भागवत कथा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। वाराणसी से आए विद्वान आचार्य आनंद तिवारी ने अपने शिष्यों के साथ मंत्रोच्चारण कर मानव कल्याण की कामना की। उन्होंने कहा कि हवन से समस्त देवी-देवता प्रसन्न होते हैं।
वृंदावन धाम से आए बाल कथा व्यास निलेश कौशिक ने प्रवचन किए। संध्या वंदन आरती में आचार्य शिवम, वरिंद्र कौशिक, आशु, प्रदीप शामिल रहे। मौके पर प्रियंक शर्मा, रोहित शर्मा, नरेंद्र राणा, केवल कृष्ण सैनी, बलकार सिंह, कंवर राय सिंह, संजीव शर्मा मौजूद रहे।