संवाद न्यूज एजेंसी
रादौर। भगवती मानव कल्याण संगठन एवं पंच ज्योति शक्ति तीर्थ सिद्धाश्रम ट्रस्ट के संयुक्त तत्वाधान में रविवार को बालाजी मंदिर की धर्मशाला रादौर में मां जगत जननी और सतगुरु देव शक्तिपुत्र जी महाराज की दिव्या मासिक महा आरती का आयोजन किया गया।
संगठन के प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र मेहता ने कहा कि जब-जब धरती पर पाप बढ़ता है, तब-तब माता भगवती आदि शक्ति जगत जननी जगदंबा की इच्छानुसार भगवान अवतार लेते हैं। उन्होंने कहा कि अपने बच्चों के प्रति हर माता-पिता के तीन कर्तव्य है अच्छी शिक्षा, अच्छा स्वास्थ्य और धर्माचरण।
आपके बच्चों में शौर्य हो, उनमें बुद्धि की प्रखरता हो, आत्मशक्ति प्रबल हो, तभी वे अपने सनातन की रक्षा कर सकेंगे। क्या अपने बच्चों को ऐसा बना रहे हो इस पर विचार करो। संचालन सतप्रकाश ने किया। इस अवसर पर राजबीर, सत्यप्रकाश, राजेश बुबका, राजकुमार अलाहर, दीपचंद, अनिल, बलबीर, सुभाष, रोहित, शेर सिंह, दीवान चंद, नरेश, राय सिंह आदि उपस्थित रहे।