रादौर। फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब सढूरा की ओर से शुक्रवार को क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान ग्लोब क्रिकेट अकादमी सांगीपुर की टीम ने सढूरा की टीम को हराकर ट्रॉफी अपने नाम की। स्कूल की प्रधानाचार्य रीतू सिंगला ने विजेता टीम को शुभकामनाएं दी।
कोच विशाल ने बताया कि फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब सढ़ूरा द्वारा आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का अंतिम मुकाबला फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब साढ़ूरा और ग्लोब क्रिकेट अकादमी के टीमों में खेला गया। इसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब की टीम ने 20 ओवर में 143 रन का लक्ष्य निर्धारित किया। जवाब में ग्लोब क्रिकेट अकादमी की टीम ने 18 ओवर में चार विकेट शेष रहते लक्ष्य हासिल कर लिया। अंतिम मैच में आर्यन ने चार विकेट लेकर मैन ऑफ द मैच खिताब हासिल किया। अंश सैनी ने 70, अर्णव कांबोज ने 35 रन व दो विकेट हासिल किए। जश्न कांबोज को मैन ऑफ द सीरीज का खिताब दिया गया। मौके पर अंश, जश्न कांबोज, अर्णव कांबोज, अविरल, रुद्रवीर शर्मा, जयंतवीर ढांडा, शौर्य शर्मा, आरव, अर्णव ढांडा, ध्रुव, अभिषेक, राघव व अन्य खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। संवाद