फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गीता सनातन परंपराओं का ग्रंथ : ज्ञानानंद

Mon, 01 Dec 2025 02:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
लाडवा। जिला स्तरीय गीता जयंती समारोह का आयोजन हिंदू हाई स्कूल किया जा रहा है। रविवार को इस कार्यक्रम में स्वामी ज्ञानानंद ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने कहा कि गीता भारतीय सनातन परंपराओं का अद्भुत ग्रंथ है। गीता वर्तमान में मानव की सबसे बड़ी जरूरत है।
विज्ञापन

इसी के तहत अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव कुरुक्षेत्र के साथ-साथ सभी जिलों में जिला स्तरीय गीता जयंती समारोह का आयोजन करवाया जा रहा है। इससे पहले स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने स्कूल परिसर में स्थित मंदिर में पूजा की तथा स्कूल के हॉल का शिलान्यास किया। स्कूल के विद्यार्थियों ने स्वागत गीत की प्रस्तुति दी। स्वामी ज्ञानानंद ने कहा कि गीता केवल ग्रंथ ही नहीं अपितु प्रत्येक समस्या का समीचीन समाधान, दुखों की समूल निवृत्ति और परमानंद की प्राप्ति का माध्यम है। इस मौके पर स्कूल के प्रधान पवन गर्ग, प्राचार्या योगिता, चेयरमैन डा. गणेश दत्त, चेयरपर्सन साक्षी खुराना सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें