फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: बालिकाओं व माताओं को किया सम्मानित

Wed, 14 Jan 2026 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
मकर संक्रांति के मौके पर मौजूद अधिकारी, समिति के अध्यक्ष व अन्य। स्वयं
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

छछरौली। महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से खंड छछरौली में लोहड़ी व मकर संक्रांति उत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में छछरौली के एसडीएम रोहित कुमार और बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष अशोक कुमार रोहिल्ला बतौर मुख्य अतिथि रहे।
विज्ञापन

जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास मीक्षा रंगा ने बताया कि विभाग की ओर से यह लोहड़ी उत्सव बालिकाओं को समर्पित है। कार्यक्रम के दौरान बालिकाओं और माताओं को सम्मानित कर समाज में बेटियों के महत्व का संदेश दिया गया। महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी कुसुम लता ने जिला कार्यक्रम अधिकारी को फुलकारी भेंट कर सम्मान व्यक्त किया। बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष अशोक कुमार रोहिल्ला ने कहा कि लोहड़ी पर गाया जाने वाला लोकगीत सुंदर मुंदरिए इस पर्व की आत्मा है। यह गीत दुल्ला भट्टी की उस कथा से जुड़ा है, जिन्होंने सुंदरी और मुंदरी नामक दो गरीब बालिकाओं को अत्याचार से बचाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें