फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: राजकीय महाविद्यालय में मनाई लोहड़ी

विज्ञापन
कॉलेज में लोहड़ी मनाते स्टाफ सदस्य व विद्यार्थी। संस्थान
विज्ञापन
रादौर। शहर के ज्योतिबा फुले राजकीय महाविद्यालय में मंगलवार को लोहड़ी पर कार्यक्रम करवाया गया। कार्यक्रम प्राचार्य डॉ. एसके सिंह के नेतृत्व में करवाया गया। उन्होंने कहा कि यह पर्व खुशियां व आपसी प्रेम के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है। लोहड़ी भारतीय एकता अखंडता को बनाए रखने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा करती हैं। इस पर्व को हर्षोल्लास से मनाया जाना चाहिए। प्राचार्य ने पर्व से सभी के सुखी जीवन की मंगल कामना की। इस दौरान सभी स्टाफ सदस्यों व विद्यार्थियों ने अग्नि प्रज्ज्वलित की और अग्नि में तिल, रेवड़ी व मूंगफली डालकर परिक्रमा की। सभी ने पारंपरिक लोक गीत गाए और सभी को बधाई दी। इस दौरान सभी स्टाफ सदस्य व विद्यार्थी उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें