यमुनानगर। अंबाला कैंट में ड्रेस लेने गई युवती के साथ उसकी मौसी के लड़के ने होटल में ले जाकर दुष्कर्म किया। घटना छह माह पहले की है। युवती की हालत बिगड़ी तो परिजन उसे अस्पताल ले गए तब युवती के गर्भवती होने का पता चला। पुलिस ने इस मामले में आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
शहर जगाधरी थाना क्षेत्र निवासी युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 13 नवंबर 2021 को वह अपनी मौसी के घर अंबाला कैंट में ड्रेस लेने के लिए गई थी। उसकी मौसी काम में व्यस्त थी तो उसने अपने लड़के नरेंद्र कुंद्रा को उसके साथ ड्रेस लेने के लिए भेज दिया। उन्होंने दुकान पर जाकर ड्रेस ले ली। तब दुकानदार ने ड्रेस फिटिंग के लिए दो घंटे के बाद आने को कहा। युवती ने बताया कि इसके बाद नरेंद्र उसे एक होटल में लेकर गया। जहां आरोपी ने उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया। आरोपी ने उसे इस बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।