फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानव तन की प्राप्ति परमात्मा की कृपा : सुमान्या

Mon, 10 Nov 2025 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
साप्ताहिक सत्संग में प्रवचन करतीं साध्वी सुमान्या भारती व अन्य। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


व्यासपुर। दिव्य ज्योति जागृति संस्थान आश्रम में साप्ताहिक सत्संग का आयोजन किया गया। साध्वी सुमान्या भारती ने मानव जीवन में कृपा का महत्व समझाते हुए कहा कि जीवात्मा को मानव तन की प्राप्ति होना परमात्मा की पहली कृपा है। जीवन में आध्यात्म एवं भक्ति का मार्ग मिलना दूसरी कृपा है और तीसरी कृपा जो कई जन्मों के पुण्य पुंज के पश्चात ही प्राप्त होती है, जब प्रभु कृपा के द्वारा ब्रह्मनिष्ठ गुरु और ब्रह्म ज्ञान की प्राप्ति होती है।
साध्वी ने कहा कि यदि हम सांसारिक दृष्टिकोण से विचार करें तो पाएंगे कि मनुष्य को जन्म के लिए मिलने वाले माता-पिता से लेकर जीवन जीने के लिए संसाधन भी परमात्मा की कृपा के द्वारा ही प्राप्त होते हैं, किंतु इसके पीछे भी हमारे पूर्वजन्म के पुरुषार्थ एवं प्रार्थनाएं होती हैं, क्योंकि पुरुषार्थ ही कृपा का आधार बनता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब मनुष्य पूर्ण निष्ठा एवं दृढ़ संकल्प से पुरुषार्थी होकर किसी क्षेत्र में कार्य करता है तब परमात्मा की कृपा सहज रूप से ही उस क्षेत्र में सफलता प्रदान करती है। किंतु यदि हम उस सफलता का श्रेय परमात्मा को न देकर स्वयं अपने ऊपर ही लेते हैं तो कदाचित अहंकार एवं भ्रम के वशीभूत होकर भक्ति मार्ग से भटक जाते हैं।

साप्ताहिक सत्संग में प्रवचन करतीं साध्वी सुमान्या भारती व अन्य। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें