फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: गऊ संवर्धन न्यास ने गोवंशों की बेकद्री पर जताई चिंता

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। गऊ संवर्धन न्यास की बैठक मंगलवार को रादौर स्थित शहीद उधम सिंह कांबोज धर्मशाला में अध्यक्ष रोहित चौधरी की उपस्थिति में हुई। इस मौके पर रादौर में सड़कों पर गोवंश जो जख्मी हालत व बेसहारा घूमते हैं उनके संरक्षण और आश्रय स्थल कैसे मिल सकें इस बारे चर्चा की गई।
खंड संयोजक नंदू पंडित ने बताया कि गोष्ठी में नसीब सिंह लाला के गोसेवा कार्य के लिए उनका आभार जताया गया। वह रादौर में गोवंश की सेवा और ट्रीटमेंट का कार्य कई सालों से निस्वार्थ भाव से कर रहे हैं। इस मौके पर तय किया गया कि कुछ दिनों बाद कृषि एवं पशुपालन मंत्री श्याम सिंह से मिलकर मांगों को उठाया जाएगा। 27 अक्तूबर को मंत्री को मांग पत्र दिया गया था जिस पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। साथ ही इलाके के सरपंचों से भी मांग करते हैं कि अपने गांवों में गोचरान भूमि पर अपने-अपने गांवों की बेसहारा गोवंश के लिए आश्रय स्थल बनाएं ताकि उनकी बेकद्री न होने पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

2010 में सुप्रीम कोर्ट इस पर अपनी स्थिति साफ कर चुका है सभी को आगे आकर बेजुबानों गोवंश की भूमि को बचाने में आगे आना चाहिए। अगर कोई इस पर प्लॉट काटने या अन्य कार्य करता है तो लोगों को कड़ा विरोध करना चाहिए। मौके पर नंदू पंडित, दीपक चौहान, हरिओम, योगेश, वरुण पासी, हिमांशु शर्मा, यूनित कश्यप, तरुण, अवधेष, अमन कांबोज, हेमंत पंवार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें