व्यासपुर। गणपति काॅन्वेट स्कूल की अंडर-17 वॉलीबॉल टीम ने जिलास्तरीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। साथ ही अपनी जगह राज्यस्तीय प्रतियोगिता के लिए पक्की कर ली है।
प्रतियोगिता के बाद स्कूल पहुंचने पर प्राचार्या, शिक्षकों विद्यार्थियों ने टीम का जोरदार स्वागत किया गया। प्राचार्या रजनी भारती ने कहा कि खिलाड़ियों ने पूरे टूर्नामेंट में अनुशासन, आत्मविश्वास, टीम भावना और उत्कृष्ट खेल कौशल का परिचय दिया। उनकी कड़ी मेहनत, समर्पण तथा प्रशिक्षकों केमार्गदर्शन का ही परिणाम है कि टीम ने जिला चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।
स्कूल की अंडर-17 वाॅलीबॉल की टीम ने जिलास्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिद्वंद्वी टीम को हराते हुए जिला स्तर पर पहला स्थान हासिल किया है। जिले में पहला स्थान हासिल करने पर टीम के खिलाड़ी राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए तैयारी में जुट गई है। उन्हाेंने कहा कि विद्यालय की ओर से वार्षिकोत्सव में टीम के खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा।