फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: विद्यार्थियों का सीएम ने किया सम्मान

Sat, 08 Aug 2026 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
मुख्यमंत्री से मिले सम्मान को दिखाते विद्यार्थी व शिक्षक। संस्थान
विज्ञापन
यमुनानगर। पिंजौर स्थित वन परिसर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कालका से कलेसर तक 153 किलोमीटर की ट्रैकिंग सफलतापूर्वक पूरी करने पर मुकंद लाल नेशनल कॉलेज के विद्यार्थी विवेक, योगेश, कार्तिक, मोहित और आशीष को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान युवाओं को समाजसेवा, नेतृत्व और सामाजिक जिम्मेदारियों से जोड़ने के उद्देश्य से युवा कल्याण समिति का शुभारंभ भी किया गया। प्राचार्य डॉ. मनोहर गोयल ने विद्यार्थियों व डॉ. सविता गर्ग को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि अन्य छात्रों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित करेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें