फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा दशहरे पर लगाई आस्था की डुबकी

Mon, 09 Jun 2014 12:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, यमुनानगर।
विज्ञापन
विज्ञापन
जिलेभर में रविवार को गंगा दशहरा धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर जो लोग हरिद्वार या ऋषिकेश गंगा स्नान के लिए नहीं जा पाए, उन्होंनेे यमुना नदी में पूजन और स्नान कर मन्नतें मांगी।
विज्ञापन


यमुनानगर में चिट्टा मंदिर रोड स्थित पश्चिमी यमुना नहर के श्री शनि देव घाट और बाडीमाजरा पुल स्थित हनुमान घाट पर सैकड़ों श्रद्धालु स्नान और पूजन के लिए पहुंचे। उधर, जठलाना में यमुना नदी के गुमथला, जठलाना, लाल छप्पर समेत आधा दर्जन घाटों पर मेले लगा।

इसमें क्षेत्र के अलावा आसपास के जिलों व यूपी से हजारों की संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने स्नान और पूजन किया। वहीं रादौर व आसपास के श्रद्धालुओं ने पश्चिमी यमुना नहर पर ही पूजा अर्चना कर मन की मुरादें मांगी। गर्मी के प्रकोप से राहत पाने और गंगा दशहरे के उपलक्ष्य में पश्चिमी यमुना नहर और यमुना नदी से लगते घाटों पर सुबह से ही भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


खासकर गुमथला, जठलाना, लालछप्पर के घाटों पर मेला लगा। यहां सजी दुकानों पर लोग ने पूजन व अन्य सामग्री की खरीदारी करते नजर आए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें