संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। एसडी पब्लिक स्कूल में इंटर हाउस स्केटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में गांधी हाउस के विद्यार्थियों का दबदबा रहा।
जूनियर बालक वर्ग में 500 मीटर रेस में कृष्णा भाटिया ने प्रथम, निर्भय द्वितीय तथा हर्षित ने तृतीय स्थान हासिल किया। बालिका वर्ग में वान्या प्रथम, काशवी द्वितीय तथा उर्वी और हरकीरत कौर ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान हासिल किया। सब जूनियर बालक वर्ग में आरव ने प्रथम, चिन्मय द्वितीय व नक्ष ने तृतीय स्थान पाया।
बालिका वर्ग में अकांक्षा ने प्रथम, कनिका द्वितीय व अवनी ने तृतीय स्थान पाया। मुख्य अध्यापिका अनु धवन ने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए उन्हें जीवन में खेलों के महत्व को बताया। खेल प्रशिक्षक हरजिंद्र सिंह सुमन चौहान और खेल अध्यापिका सोनिया नाहर की देखरेख में इस प्रतियोगिता का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस मौके प्रधानाचार्य उषा शर्मा, उप प्रधानाचार्य पूजा त्रिखा आदि मौजूद रहे।