फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: बच्चों ने खेलों में दिखाई प्रतिभा

Sun, 16 Feb 2025 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रादौर। सहारा इंटरनेशनल स्कूल में रविवार को क्रीड़ा उत्सव यूफोरिया का आयोजन किया गया। नन्हे-मुन्ने बच्चों ने खेल मुकाबलों में प्रतिभा दिखाई।
शुभारंभ कैबिनेट मंत्री श्याम सिंह राणा के बेटे नेपाल राणा व स्कूल के चेयरमैन विक्रांत अग्रवाल, प्रबंधिका गीतिका अग्रवाल, उप प्रधानाचार्य रितु गोगिया व अंकुश गोयल ने किया। स्कूल के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में समा बांध दिया, वहीं खेल मुकाबलों में नन्हें-मुन्ने बच्चों अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। खेलों में टॉर्च रिले, रैबिट रेस, बैग पैक रेस, इसरो रेस, कलेक्ट द कोन, सैक रेस, बॉल बैलेंसिंग, हर्डल रेस, बैक रेस, स्नेक रेस, लॉन्ग जंप आदि मुकाबले शामिल रहे।
विज्ञापन

वहीं नेपाल राणा ने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक और खेल आयोजनों से छात्रों के कौशल, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता का विकास होता है। विक्रांत अग्रवाल व गीतिका अग्रवाल ने विद्यार्थियों के असाधारण प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि सहारा इंटरनेशनल स्कूल छात्रों की छिपी प्रतिभा को निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। समय-समय पर प्रतियोगिताएं कराई जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें