फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चालक की हत्या पर रोष : हड़ताल की तैयारी में रोडवेज कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। सोनीपत के जगबीर सिंह की हत्या के रोष में विभिन्न रोडवेज यूनियनों से जुड़े कर्मचारी गुरुवार से हड़ताल पर जाने की तैयारी में हैं। इसका फैसला हरियाणा रोडवेज कर्मचारी सांझा मोर्चा ने लिया। इसे लेकर यमुनानगर डिपो पर मोर्चा के बैनर तले विभिन्न रोडवेज यूनियनों के पदाधिकारियों की बुधवार को आपातकालीन बैठक हुई। इसमें मामले पर रोष जताते हुए हड़ताल की तैयारी को लेकर चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता यमुनानगर डिपो के विभिन्न रोडवेज यूनियनों के प्रधानों ने की। इनमें राजिंद्र कांबोज, नंदलाल कांबोज, मुकेश पोसवाल, रघबीर सिंह व राम करन शामिल रहे।
विज्ञापन

बैठक का संचालन यूनियनों के सचिव महिपाल सौडे, प्रदीप, संजीव सैनी, अनिल कुमार व संदीप वर्मा ने किया। उन्होंने बताया कि मंगलवार को राष्ट्रीय राजमार्ग (जीटी रोड) पर कुंडली क्षेत्र में थार जीप से कुचलकर सोनीपत निवासी जगबीर सिंह की हत्या कर दी गई। जगबीर की बतौर चालक दिल्ली डिपो पर तैनाती थी। मामले में आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है, पर अभी तक उनकी गिरफ्तारी नहीं हुई। साथ ही चालक के परिवार को मुआवजा और नौकरी देने की मांग भी नहीं मानी गई। इसलिए हरियाणा रोडवेज कर्मचारी सांझा मोर्चा ने मांग रखी है कि 24 घंटे के अंदर आरोपियों को गिरफ्तार कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।
साथ ही परिवार के एक सदस्य को स्थाई नौकरी व परिवार को 50 लाख रुपये मुआवजा दिया जाए। घटना के समय गंभीर रूप से घायल हुए साथियों को भी 10-10 लाख रुपये मुआवजा दिया जाए।अगर यह मांगें पूरी नहीं की गई तो आठ सितंबर (आज) हरियाणा के सभी डिपो बंद कर हड़ताल की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें