फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना गाइडलाइन से चार का अंतिम संस्कार, सरकारी रिकॉर्ड में एक भी मौत नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत को लेकर स्थिति साफ नहीं हो रही है। कोरोना संक्रमित चार लोगों की सोमवार को मौत हुई। इनका अंतिम संस्कार भी कोरोना गाइडलाइन के तहत किया गया, लेकिन सरकारी रिकॉर्ड में इन्हें शामिल नहीं किया गया। हालांकि इनमें से एक दूसरे राज्य का है। सोमवार को कोरोना के 185 मरीज मिले और 136 मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। अब तक 11,463 केस मिल चुके हैं। जिनमें से 10,266 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं जिले में कोविड-19 का रिकवरी रेट 89.55 प्रतिशत हो गया है।
जिले में कोरोना संक्रमण इतना जानलेवा हो चुका है कि प्रतिदिन संक्रमित मरीजों की मौत हो रही है। सूत्रों के अनुसार, तिलकनगर निवासी 80 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई। वृद्ध को सांस लेने में परेशानी हो रही थी, जिस कारण कोविड अस्पताल में भर्ती किया गया था। इलाज के दौरान वृद्ध ने दम तोड़ दिया। वहीं पीपली माजरा क्षेत्र के दसौरा निवासी 49 वर्षीय अधेड़ की निजी अस्पताल व वर्कशाप रोड निवासी 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत ईएसआई अस्पताल में हो गई। वहीं नैनीताल निवासी 41 वर्षीय व्यक्ति की मौत एक निजी अस्पताल में हुई। हालांकि इस व्यक्ति की मौत जिले में नहीं जुड़ेगी। चारों शवों का अंतिम संस्कार कोरोना गाइडलाइन के तहत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक हजार से ज्यादा हुए एक्टिव केस
सिविल सर्जन डॉ. विजय दहिया ने बताया कि जिले में 1006 एक्टिव केस हो गए है। इनमें से 829 संक्रमित मरीजों को होम आइसोलेट किया गया है और 51 मरीज दूसरे जिले व राज्यों के अस्पतालों में भर्ती है। वहीं 126 संक्रमित मरीजों को कोविड-19 अस्पतालों में भर्ती किया गया है। ईएसआई कोविड-19 अस्पताल में कुल 45 संक्रमित मरीज भर्ती है। जिनमें से 35 ऑक्सीजन पर है, जबकि पांच गंभीर है। सोमवार को कोविड-19 टेस्टिंग टीम ने 796 सैंपल लिए। अभी तक कुल 2,62,173 सैंपल लिए जा चुके हैं, जिनमें से 2,47,147 की रिपोर्ट निगेटिव आयी है। अभी 1854 लोगों की रिपोर्ट आनी बाकी है। उन्होंने बताया कि जब तक स्वास्थ्य विभाग के पास मृत व्यक्ति की पक्की कोरोना रिपोर्ट नहीं मिल जाती तब तक उसे रिकॉर्ड में दर्ज नहीं किया जाता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें