फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना गाइडलाइन से 11 शवों का अंतिम संस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। कोरोना संक्रमण से मौतों का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। जिले में रविवार को 11 शवों का अंतिम संस्कार कोरोना गाइडलाइन के तहत किया गया। वहीं स्वास्थ्य विभाग ने पांच मौत बताई हैं। वहीं रविवार को 285 नए केस मिले हैं। इसके अलावा 403 लोगों कोरोना संक्रमण को हराया है। जिले में अब तक 15,558 संक्रमित मरीज मिल चुके हैं। जबकि 13,686 स्वस्थ हो चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अब तक 122 मौतें हो चुकी है। जिले में 1650 एक्टिव केस हो गए है। जिनमें से 1329 संक्रमित मरीजों को होम आइसोलेट किया गया है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, जिले में कोरोना संक्रमित दो महिला सहित पांच लोगों की मौत हुई है। हालांकि कोरोना गाइडलाइन के तहत 11 शवों का अंतिम संस्कार किया गया है। साढौरा के मोहल्ला खारीकुई निवासी 62 वर्षीय वृद्ध की मौत एक निजी अस्पताल में हो गई। वृद्ध कुछ दिन पहले संक्रमित हुआ था। मृतक की पत्नी व बेटी की कोरोना संक्रमित है। दोनों होम आइसोलेशन में है। रादौर निवासी 62 वर्षीय वृद्धा की मौत करनाल के कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में हो गई। एसएमओ डॉ. विजय परमार ने बताया कि वृद्धा के बारे में आधिकारिक जानकारी नहीं है, लेकिन परिजनों से बात हुई, तो उन्होंने कोरोना संक्रमित होने के बारे में बताया। एहतियात के तौर पर वृद्धा का कोविड गाइडलाइन के तहत संस्कार कराया गया।
वहीं मैहलावाली निवासी 57 वर्षीय अधेड़ को भी सांस लेने में दिक्कत हुई थी। कोरोना संक्रमण की वजह से मौत हो गई। जगाधरी की क्रिश्चियन कॉलोनी निवासी 75 वर्षीय कोरोना संक्रमित वृद्ध महिला की मौत हो गई। जम्मू कालोनी निवासी 60 वर्षीय कोरोना संक्रमित वृद्ध महिला की मौत हो गई। इसके अलावा पुराना हमीदा निवासी 45 वर्षीय अधेड़ की मौत भी कोरोना के चलते हो गई। राजधानी कालोनी निवासी 57 वर्षीय अधेड़ हो गई। औद्योगिक क्षेत्र निवासी 60 वर्षीय वृद्ध, जोगिंद्रनगर निवासी 42 वर्षीय अधेड़ और साढौरा के गांव कोटला निवासी 55 वर्षीय कोरोना संक्रमित व्यक्ति की मौत एक निजी अस्पताल में हो गई। सभी शवों को अंतिम संस्कार कोरोना गाइडलाइन के तहत कराया गया।
विज्ञापन

1752 रिपोर्ट लंबित : डॉ. दहिया
सिविल सर्जन डॉ. विजय दहिया ने बताया कि जिले से अब तक दो लाख 78 हजार 974 लोगों के सैंपल लिए जा चुके हैं। इनमें से दो लाख 59 हजार 349 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। अभी 1752 सैंपलों की रिपोर्ट लंबित है। सोमवार को काफी मरीज ठीक हुए हैं। इसलिए रिकवरी दर भी बढ़कर 87.96 प्रतिशत हो गई है। संक्रमण दर 5.57 प्रतिशत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें