फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: बहनों के लिए मुफ्त यात्रा बनी मुसीबत, 149 बसें पड़ीं कम

Sun, 10 Aug 2025 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
यमुनानगर डिपो पर बस में महिला यात्रियों की भीड़। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। रक्षाबंधन पर्व पर सरकार की तरफ से मिली मुफ्त सफर की सुविधा बहनों के लिए दुविधा अधिक बनती नजर आई। गंतव्य की ओर जाने के लिए महिलाएं शनिवार सुबह ही यमुनानगर व जगाधरी बस स्टैंडों पर पहुंचने लगीं। सुबह नौ से 11 बजे तक दोनों बस अड्डों पर महिलाओं की दोगुना भीड़ जुट गई।
वहीं बस में पहले चढ़ने की होड़ को लेकर महिलाओं में काफी मारामारी रही। ऐसे में मुफ्त सफर का लाभ उठाने बच्चों संग पहुंची महिलाओं को दिक्कतों से दो-चार होना पड़ा। ऐसे में महिलाओं की बढ़ती भीड़ के सामने रोडवेज की 149 बसें भी कम पड़ गई। जिसके चलते काफी महिला यात्रियों को प्राइवेट बसों का सहारा लेना पड़ा।
विज्ञापन

रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर शुक्रवार दोपहर 12 से शनिवार रात 12 बजे तक महिलाओं और उनके साथ 15 साल तक के बच्चों व किशोर-किशोरी को मुफ्त यात्रा की सुविधा दी गई। शुक्रवार को तो बसों में भीड़ के कुछ हद तक हालात नियंत्रण में रहे, पर शनिवार को तो स्थिति बिगड़ती नजर आई। यमुनानगर बस अड्डे पर सीट को लेकर दो से तीन महिलाओं के बीच सीट को लेकर बहस होती भी नजर आई। इन हालात में यह सुविधा महिलाओं को रास नहीं आई। वहीं सबसे ज्यादा दिक्कत बुजुर्ग महिलाओं को हुई।
रोडवेज कर्मियों ने की महिलाओं की मदद

रक्षाबंधन पर्व पर बस में मुफ्त यात्रा के लिए महिलाओं की भीड़ जुटना स्वाभविक है। ऐसे में उनकी सहायता के लिए रोडवेज की तरफ से विभाग ने कई स्पेशल टीमें बनाई हुई थी। इन टीमों में छह इंस्पेक्टर, दो सीआई और 11 सब इंस्पेक्टर शामिल रहे। इसके अलावा कई कर्मचारियों की अलग से अड्डे पर ड्यूटी रही। ऐसे में कर्मचारियों ने बस में चढ़ने के लिए कर्मचारियों ने मदद की, खुद उनके बैग व अन्य सामान को पकड़कर अंदर तक बिठाया। इसके अलावा दोनों यमुनानगर-जगाधरी बस स्टैंडों पर पुलिस की जिप्सी भी तैनात रही।
विज्ञापन


रक्षाबंधन पर्व पर महिला यात्रियों को कोई दिक्कत न आए हमने सभी 149 बसों को रूटों पर उतारा है। इसके अलावा अड्डों पर अलग से कर्मचारियों की तैनाती रही, इन कर्मचारियों ने बस में चढ़ते समय महिलाओं की मदद की है। इसके अलावा पुलिस व्यवस्था का भी प्रबंध रहा। - संजय रावल, महाप्रबंधक, रोडवेज यमुनानगर।

यमुनानगर डिपो पर बस में महिला यात्रियों की भीड़। संवाद

यमुनानगर डिपो पर बस में महिला यात्रियों की भीड़। संवाद

यमुनानगर डिपो पर बस में महिला यात्रियों की भीड़। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें