फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: पशुओं का मुफ्त टीकाकरण अभियान 11 से चलेगा

Mon, 11 May 2026 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। पशुपालन एवं डेयरी विभाग द्वारा पशुधन को जानलेवा बीमारियों से बचाने के लिए 11 मई से 11 जून 2026 तक विशेष टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। उपनिदेशक डॉ. रणजीत सिंह जादौन ने बताया कि इस दौरान विभाग की टीमें घर-घर जाकर गाय, भैंस और बैल सहित सभी पशुओं को मुंह खुर और गलघोटू रोग के नि:शुल्क टीके लगाएंगी।
अभियान के तहत जिले में लगभग 2 लाख 18 हजार पशुओं के टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया है। पशुधन किसानों की सबसे बड़ी पूंजी है। मुंह खुर और गलघोटू जैसी बीमारियां बेहद खतरनाक होती हैं और 24 से 48 घंटे के भीतर स्वस्थ पशु की जान ले सकती हैं। संक्रमण फैलने पर पूरा गांव इसकी चपेट में आ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इन बीमारियों से बचाव का सबसे प्रभावी उपाय समय पर टीकाकरण है। भारत सरकार के राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत साल में दो बार टीकाकरण किया जाता है, लेकिन इस बार मई-जून में विशेष अभियान चलाकर छूटे हुए पशुओं को भी कवर किया जाएगा। विभाग ने सभी पशुपालकों से अपने पशुओं का टीकाकरण करवाने और विभागीय टीमों को सहयोग देने की अपील की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें