फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तलाक के झूठे दस्तावेज तैयार कर महिला ने विदेश में रचाई दूसरी शादी

विज्ञापन
विज्ञापन
सदर जगाधरी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने अपनी पत्नी पर तलाक के झूठे दस्तावेज तैयार कर विदेश में अन्य व्यक्ति से शादी करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपी महिला समेत उसके परिवार के चार लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

सदर जगाधरी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी पंजाब की एक महिला के साथ हुई थी। शादी के बाद उसकी पत्नी एक एजेंट के साथ साइप्रस चली गई। जिसके बाद उसकी पत्नी ने उसके साथ बातचीत करनी बंद कर दी। कुछ माह बाद उसकी पत्नी जब विदेश से घर वापस लौटी तो उसने अपनी पत्नी का मोबाइल चेक किया। जिसमें अन्य व्यक्ति के साथ आपत्तिजनक फोटो मिले। उसने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी रविंदर कौर ने नगली निवासी दविंद्र सिंह, फिरोजपुर पंजाब निवासी नवदीप कुमार व ओमप्रकाश के साथ मिलकर उससे तलाक के झूठे दस्तावेज तैयार कर विदेश में अन्य व्यक्ति से शादी कर ली। उसने आरोपियों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद चारों आरोपियों के खिलाफ धारा 420, 467, 468, 471, 477 व 120 बी के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

जांच अधिकारी एसआई मेहमा सिंह का कहना है कि मामले की जांच कर रहे है। जांच के बाद आगामी कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें