फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंपनी ने यूई के बदले डीलर को भेजीं घटिया स्तर की मोटरसाइकिलें

विज्ञापन
विज्ञापन
यूएम मोटरसाइकिल व लोहिया ऑटो लिमिटेड कंपनियों के आठ डायरेक्टरों के खिलाफ हुडा सेक्टर 17 थाना पुलिस ने केस दर्जकर लिया है। आरोप है कि दोनों कंपनियों ने संयुक्त बिजनेस कर जगाधरी के डीलर जयपाल को यूई मोटरसाइकिलों के बदले निम्नस्तरीय मोटरसाइकिलों की सप्लाई की और बाद में नए मॉडल नहीं बनाए। 13 लाख रुपये की लेकर भी आरोपियों ने मोटरसाइकिलों के नए मॉडल नहीं भेजे। डीलर ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। जिसमें डीलर ने कंपनियों के डायरेक्टरों पर 13 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। मामले में पुलिस द्वारा कार्रवाई न करने पर पीड़ित ने डीजीपी को शिकायत भेजी, जिसके बाद मामले में केस दर्ज किया गया। हुडा सेक्टर 17 निवासी जयपाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वर्ष 2015 में यूएम मोटरसाइकिल व लोहिया ऑटो लिमिटेड के संयुक्त उद्यम के रूप में देश में कारोबार शुरू किया था। इस कंपनी का मुख्यालय अमेरिका के फ्लोरिडा में बताया गया। वर्ष 2016 में दिल्ली में आयोजित ऑटो एक्सपो में कंपनी ने भाग लिया था। जिसमें कंपनी ने खुद को यूएम मोटरसाइकिल स्टाइल का निर्माता व विक्रेता बताया था। जिस पर उसने पांच फरवरी 2018 को कंपनी की डीलरशिप लेने के लिए आवेदन किया। इसमें ढाई लाख रुपये बतौर सिक्योरिटी के जमा कराए। इंटेट ऑफ तहरीर के मुताबिक दो माह के भीतर डीलरशिप मिल जानी चाहिए थी, लेकिन डीलरशिप इकरारनामा पर हस्ताक्षर नहीं किए गए। बाद में चार अप्रैल 2018 को कंपनी ने करार किया कि वह जयपाल को बीएस 3 इंजन वाली मोटरसाइकिल की सप्लाई करेंगे। जबकि सरकार ने बीएस 3 मोटरसाइकिल पर अप्रैल 2017 में बैन लगा दिया था। इस बारे में कंपनी में संपर्क किया, तो उन्होंने आश्वासन दिया कि बीएस 3 मॉडल से बैन हट जाएगा और यह दोबारा से चलन में आएगा। इस पर उसने कंपनी में करीब एक करोड़ रुपये का निवेश कर दिया, लेकिन सरकार ने बैन नहीं हटाया।ऽ बाद में कंपनी ने उन्हें बीएस 4 मॉडल की बाइकों की सप्लाई की। इन बाइकों में काफी तकनीकी कमियां आई। लगातार उनके पास शिकायतें आने लगी। जिनका कंपनी ने कोई समाधान नहीं किया। बाद में 13 लाख रुपये और एडवांस जमा कराए। इसके बाद आगे कंपनी का कोई नया मॉडल नहीं आया। जयपाल का आरोप है कि इसका बाद में पता लगा कि यह कंपनी अमेरिकन ब्रांड की आड़ में चीन से मोटरसाइकिल के सामान मंगवाकर भारत के काशीपुर में असेंबल करती है। इस तरह से कंपनी ने उसे बेकार क्वालिटी का सामान भेज कर उसके साथ विश्वासघात किया। उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी। लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। जिसके बाद उन्होंने इसकी शिकायत डीजीपी को भेजी। उनके आदेश पर हुडा सेक्टर 17 थाना पुलिस ने मामले में कंपनी के डायरेक्टर नई दिल्ली निवासी आयुष कुमार लोहिया, विजय कुमार, सुरेंद्र कुमार सेठी, जुआन कैमिलो, फ्लोरिडा निवासी जोस मिगुअल, विजय कुमार गुप्ता, राजीव मिश्रा व अरवॎिंद द्विवेदी के खिलाफ केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जांच अधिकारी एसआई भूपसिंह का कहना है कि मामले में आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें