फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रेडिट कार्ड की जानकारी कर निकाले डेढ़ लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर की मॉडल कॉलोनी निवासी कुलवंत राय के मोबाइल पर फोन कर एक व्यक्ति ने क्रेडिट कार्ड की जानकारी हासिल कर ली। जिसके बाद आरोपी व्यक्ति ने उसके अकाउंट से ऑनलाइन डेढ़ लाख रुपये निकाल लिए। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

मॉडल कॉलोनी निवासी कुलवंत राय ने शहर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका एक्सिस बैंक में अकाउंट है। 14 जुलाई को उसके मोबाइल पर अज्ञात व्यक्ति का फोन आया। इस दौरान आरोपी ने धोखे से उससे उसके क्रेडिट कार्ड की जानकारी हासिल कर ली। जिसके बाद आरोपित ने उसके अकाउंट से डेढ़ लाख रुपये निकाल लिए। जब उसके मोबाइल पर पैसे निकलने का मैसेज आया तो वह देख कर उसके पैरों तले से जमीन खिसक गई। उसने मामले की सूचना बैंक अधिकारियों को दी । उन्होंने उसे पुलिस में शिकायत करने के लिए कहा। उसने आरोपी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें