फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी अथारिटी पत्र का इस्तेमाल कर बेची गई थीं चर्च की 27 दुकानें

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश के कई जिलों में रजिस्ट्री घोटाला सामने आया है। जिले में भी एक चर्च की 27 दुकानों की फर्जी तरीके से रजिस्ट्री करवाएं जाने का मामला सामने आने के बाद अधिकारी सकते में हैं। चर्च पादरी प्रमोद टांडी ने बताया कि शहीद भगत सिंह चौक के पास वर्कशॉप रोड स्थित सेंट पीटर्स चर्च की दुकानें बेच दी गई हैं। दुकानों के असली कागजात साल 1951 से चर्च ऑफ नॉर्थ इंडिया (सीएनआई) के नाम पर हैं। जिसका नियमानुसार नियमित संपत्ति कर भी सीएनआई की ओर से दिया जाता है। इस साल छह मार्च को स्टीफन सिंह नाम के व्यक्ति ने फर्जी पॉवर ऑफ ऑटर्नी के बल पर दुकानें बेच दी हैं।
विज्ञापन

पादरी ने बताया कि स्टीफन के विरोध पंजाब व उत्तरप्रदेश में कई अपराधिक मामले दर्ज हैं। स्टीफन धोखाधड़ी और जालसाजी के आरोप में जेल भी जा चुका है। उन्होंने बताया कि ट्रस्ट की एक दुकान का क्लेक्टर रेट 31 लाख से ज्यादा है। पादरी ने स्टीफन पर आरोप लगाते हुए कहा कि उसने चर्च की दुुकानें फर्जी तरीके से बेच दी हैं। दुकान खरीदने वाले दो लोग पहले से ही यहां किरायेदार हैं। इसे मामले के खुल्लासे के बाद दुकान खरीदारों को उनके साथ धोखाधड़ी का पता चला है। पादरी ने कहा कि इस धोखाधड़ी के बारे डीसी व एसपी को अवगत करवा दिया है। अब इस मामले को लेकर गृहमंत्री अनिल विज से मुलाकात करेंगे। उन्होंने प्रशासन ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें